Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देशराग ओपन राष्ट्रीय नृत्य, संगीत और पेंटिंग प्रतियोगिता में श्री निकेतन कत्थक कला केंद्र ने मारी बाज़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

देशराग ओपन राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नृत्यधाम कला समिति द्वारा आयोजित देशराग ओपन राष्ट्रीय नृत्य, संगीत और ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दुर्ग और भिलाई में किया गया। इस आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक प्रोसेनजीत पोद्दार, पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक विभाग के दीपक सरकार, और मोरध्वज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

एस एन जी विद्या भवन, भिलाई और सुराना कॉलेज, दुर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से कुल 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का माहौल पूरी तरह कला और संस्कृति से सराबोर रहा।

श्री निकेतन कत्थक कला केंद्र के बच्चों ने अनुप्रिता मैम के निर्देशन में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कत्थक नृत्य में इस केंद्र की छात्राओं इरा पुरोहित, वंशिता, अनुष्का, और दीवी ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

देशराग के विशाल मंच पर श्री निकेतन कत्थक कला केंद्र की नन्हीं बच्चियों ने राजस्थान फोक डांस की शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। इस प्रस्तुति ने उन्हें प्रथम स्थान दिलाया और उनके जुनून और नृत्य की गहराई ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आस्था, ईनाया अग्रवाल, वान्या, आर्ची, सानवी, पीहू, प्रीतिषा, नितिशा और इष्टि ने भी फोक डांस में अपनी प्रस्तुति दी और अपनी कला की उत्कृष्टता का परिचय दिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment