Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओबीसी सर्वे में तेजी: आयुक्त ने किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत सर्वे के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ओबीसी सर्वे दुर्ग

  •  
  • सर्वे में आ रही दिक्कतों का समाधान, निगम अधिकारियों और बीएलओ से जानकारी ली

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सर्वे का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्डों में हो रहे सर्वे का औचक निरीक्षण किया और सर्वे के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शत-प्रतिशत सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर निगम प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सर्वे के दौरान परिवार के मुखिया द्वारा दी गई जानकारी को ही दर्ज किया जाएगा। किसी प्रकार की समस्या आने पर अधिकारियों को इसकी सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सर्वे की निगरानी के लिए प्रत्येक वार्ड में राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सर्वे प्रक्रिया में अधिकारियों की भागीदारी

सर्वे में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और निगम के कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, महिला और पुरुषों की संख्या, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां दर्ज कर रहे हैं। सर्वे को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहरी आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment