Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गणेश विसर्जन के दौरान बलरामपुर में पत्थरबाजी, तनाव की स्थिति बनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • ग्राम आरा में शोभायात्रा पर पथराव से किशोरी घायल, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बलरामपुर (पंकज शुक्ला)।

बलरामपुर जिले के बरियों चौकी अंतर्गत ग्राम आरा में मंगलवार की शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशेष धर्म से जुड़े लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गई। इस घटना में शोभायात्रा में शामिल शीला यादव नामक एक किशोरी घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह घटना गणेशोत्सव के तहत भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के समय हुई, जिस दौरान लोग बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए थे। अचानक पत्थरबाजी के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह और तहसीलदार कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रयास जारी रखे हैं। इस प्रकार की घटनाओं के बढ़ते मामले देशभर में चिंता का विषय बने हुए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment