जगदलपुर।
भाजपा नगरनार मण्डल कार्यकारिणी समिति की बैठक गुरुवार को आड़ावाल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को विजय मिली है। उन्होंने बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार है। तिवारी ने कहा, “आगामी पंचायत चुनाव में भी हमें जीत हासिल करनी है, जिसके लिए अभी से रणनीति बनाकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं। भाजपा की ताकत कार्यकर्ता ही हैं।”
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को समूचे मण्डल में संचालित करने का प्रस्ताव रखा।
जिला महामंत्री और मंडल प्रभारी रामाश्रय सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आह्वान किया।
मण्डल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने सभी कार्यकर्ताओं से नगरनार मण्डल की सभी 31 पंचायतों, 11 जनपद और जिला पंचायत में भाजपा का परचम लहराने का आग्रह किया। मोहन सेठिया ने शोक प्रस्ताव में दिवंगत कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पन्द्रे ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, प्रदीप देवांगन, अर्जुन सेठिया, दयाराम बघेल, चिंगडूराम बघेल, लाला राम पटेल, सूरज नाग, गुरूनारायण पानीग्राही, मुरली मनोहर दास, महादेव बघेल, जयंती कश्यप, चमेली जीराम, गीता मिश्रा, लक्ष्मी घरत, सविता साहनी, टुकमन सिंह ठाकुर, जयराम नाग, अजय सेठिया, श्याम घोष, शिवमोहन तिवारी, पिन्टू ठाकुर, जुगल सेठिया, मोर ध्वज सेठिया, खोलेश्वर, वेवुर पानीग्राही, सुमनी ठाकुर, अनतराम मौर्य, प्रेम ठाकुर, महादेव मांझी, रूपेश समरथ, विकास सिकदार, जितेन्द्र बाकड़ा, पप्पू चालकी, योगेश सहारे, बसंती नेताम, सिमांचल दास, श्याम लाल सेठिया, गणेश नागवंशी, रैनु बघेल, लिंगेश्वर सेठिया, राजपाल भवानी, देवदास बघेल, तिरूपति नागेश, सम्पत कश्यप, मोहन गोयल, घनश्याम सेठिया, धीरज पाण्डेय, दीपक शर्मा, आर आर एन राय, मणीलाल सरकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।









