Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवरात्रि के दौरान तारबाहर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 8 उपद्रवी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर। 

नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर, तारबाहर थाना की स्ट्रीट/पैदल पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में अशांति फैलाने वाले 8 बदमाशों और उपद्रवियों को पकड़ लिया है। इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ अलग-अलग प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश का पालन करते हुए, तारबाहर थाना से एक विशेष टीम को स्ट्रीट/पैदल पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया गया। टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, और राजीव कंपलेक्स के आसपास से अशांति फैलाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि क्षेत्र में गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वे सतर्क हैं और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment