लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई, चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

शराब पीकर लापरवाही से वाहन चलाने पर जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना

जशपुर। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जशपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई को अंजाम दिया। हाल ही में रानीदाह-टुकुटोली रोड पर बोलेरो वाहन क्रमांक CG 15 ED 2845 के चालक गुरूबदन राम (उम्र 30 वर्ष) को शराब पीकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

जशपुर ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

गुरूबदन राम, जो मकरीबंधा का निवासी है, अपने एक साथी के साथ रानीदाह से शराब पीकर जशपुर की ओर आ रहा था। पुलिस ने चौकी आरा के पास उसे रोका और ब्रीथ एनालाइजर से जांच की। जांच के दौरान गुरूबदन राम नशे में पाया गया और उसकी बोलेरो का एयरबैग भी टकराव के कारण खुल गया था।

पुलिस ने उसे डाक्टरी परीक्षण के बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा, “शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक है। जशपुर पुलिस इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।”

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment