लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अभनपुर में चाकू की नोक पर लूट की कोशिश, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, एक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • यारा द पंजाबी ढाबा के पास दे रहे थे वारदात को अंजाम, मोटर सायकल और हथियार जप्त

✍️ विशेष संवाददाता

अभनपुर | रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने और लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यारा द पंजाबी ढाबा के पास दहशत फैला रहे तीन बदमाशों की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने दो आरोपियों को मौके पर ही धरदबोचा, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा।

भागने की कोशिश में पकड़े गए बदमाश

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू बंजारे उर्फ राजू पठान (30), निवासी वार्ड नंबर 07 अभनपुर और दीपक वर्मा (25), निवासी ग्राम बड़े उरला के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी का नाम मोहित मिता है, जो ग्राम टोकरो का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी राजू बंजारे उर्फ राजू पठान के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG-04-KC-3871 को भी जप्त कर लिया गया है।

बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत जेल

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 111 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों, राजू बंजारे और दीपक वर्मा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी मोहित मिता की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow