जांजगीर।
10 वीं व 12 वीं की कक्षाओं के परिणाम आने के बाद उसका असर भी नजर आने लगा है। 12 वीं में फेल होने के कारण एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ये मामला पामगढ़ थाने क्षेत्र के ग्राम सेंदरी का है। जहां 12 वहीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली लड़की का शव घर में पंखे में लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि लड़की 12 वीं परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई थी।
खुदकुशी से पहले छात्रा परिजनों के साथ ही बैठी थी और रात को साथ में खाना भी खाया. गुरुवार रात को सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए, वहीं छात्रा भी अपने कमरे में चली गई. छात्रा ने मौका देखकर अपने ही दुपट्टे से फांसी का फंदा तैयार किया और फंदे पर झूल गई. परिजनों ने जब सुबह देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई. पूरे मामले की जानकारी पुलिस की दो गई है. पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा है.









