सुकमा में 5 नक्सलियों का आत्मसमर्पण: आतंक का अंत
OM Darpan
सुकमा (कौशल संदुजा)।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ सरकार की “नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” एवं “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत प्रेरित होकर और सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस समूह में एक महिला नक्सली करटम मासे भी शामिल है, जिसने बिना हथियार आत्मसमर्पण किया।
करटम मासे और मड़कम जोगा ने डीआईजी कोंटा रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) के सहयोग से 212 वाहिनी सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दिनेश कुमार और डीआरजी प्रभारी अविलाष टण्डन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दूसरी तरफ, माड़वी लच्छु, माड़वी दुड़वा, और माडवी लच्छू ने 217 और 208 वाहिनी सीआरपीएफ तथा डीआरजी की मदद से आत्मसमर्पण किया। इन पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
ये सभी नक्सली पूर्व में पुलिस गश्त दलों पर हमले, मार्ग अवरुद्ध करने और प्रशासन के खिलाफ नक्सली पर्चे फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण के पश्चात इन्हें पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन
