16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

OM Darpan

Mar 31, 2025 07:05 pm 388 views
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

सूरजपुर।

सूरजपुर के नशा मुक्ति केंद्र में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने तीन दिन पहले अपने पति को शराब की लत से छुटकारा दिलाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। अब मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को केंद्र में बांधकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान और घटनाक्रम
तेजपुर पोड़ी निवासी विजय देवांगन (36) शराब का आदी था। उसकी पत्नी ने 26 मार्च 2025 को उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि विजय की शराब की लत को छुड़ाने के लिए उन्हें केंद्र भेजा था, लेकिन 28 मार्च की रात नशा मुक्ति केंद्र से यह फोन आया कि विजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि विजय की मौत हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिजनों का आरोप
मृतक के चाचा ससुर ने बताया कि विजय को 26 मार्च को केंद्र में भर्ती कराया गया था। 28 मार्च को उन्हें फोन आया कि विजय को अटैक आ गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो विजय मृत पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि विजय को इतना मारा गया था कि उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था। उन्हें यह भी कहा कि विजय को रस्सी से बांधकर पीटा गया था।

वीडियो और पुलिस की कार्रवाई
परिजनों ने इस मारपीट का वीडियो भी बनाया और पुलिस को दिखाया। हालांकि, जब वे थाने गए तो FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया गया और कहा गया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद फिर आना। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की प्रतिक्रिया
कोतवाली थाना क्षेत्र के निरीक्षक विमलेश दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी गई है, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916130731449

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 3