चॉकलेट का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Nov 05, 2025 02:26 am
300 views
05 Nov 2025
सूरजपुर।
प्रतापपुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को घर के पास अकेली खेल रही एक मासूम बच्ची को 21 वर्षीय रोशन टोप्पो चॉकलेट का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हैवानियत के कारण बच्ची के अंदरूनी अंगों से खून बहने लगा और वह दर्द से तड़पने लगी। बच्ची के रोने और कराहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी रोशन टोप्पो की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन