Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस ने होली क्रॉस महिला महाविद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, छात्राओं को किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

विधिक जागरूकता कार्यक्रम

 

अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।
सरगुजा पुलिस द्वारा होली क्रॉस महिला महाविद्यालय, अंबिकापुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को नवीन कानून संहिता, महिलाओं से संबंधित अपराधों, कार्यस्थल पर महिलाओं के संरक्षण अधिनियम पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के उपायों, और साइबर अपराधों के रोकथाम पर भी छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा महिला संबंधी अपराधों और उनके रोकथाम पर एक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें आम जीवन में होने वाली समस्याओं और उनके समाधान को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके वैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, और अन्य आधुनिक अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा की। ढिल्लों ने कहा कि जानकारी होने के बावजूद कई बार व्यक्ति अपराध का शिकार हो जाता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहने और गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण अमित पटेल, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, और महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के उपायों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक अभय तिवारी ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके पालन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम करने के प्रयासों पर जोर देते हुए बताया कि छात्राओं का परिवारों और पालकों को यातायात नियमों का पालन कराने में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में, होली क्रॉस महिला महाविद्यालय की प्राचार्या सिस्टर शांता जोशेफ, सिस्टर दिव्या गुलाब मिंज, और दिव्या सिंह की उपस्थिति में, पुलिस मितान के सदस्य श्रुति तिवारी, सुधा यादव, शिवांगी गुप्ता, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, फैज अहमद और श्रेयांश तिवारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment