16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद घूम रहा था युवक गिरफ्तार

OM Darpan

Nov 28, 2024 11:28 am 201 views
  अंबिकापुर। जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद अंबिकापुर शहर में घूम रहे युवक को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक, अमोल राजवाड़े, वर्ष 2022 से अवैध कोयला उत्खनन के मामले में फरार था। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमोल राजवाड़े, जो कि लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा गांव का निवासी है, के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद वह बिना अनुमति के अंबिकापुर में घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमोल शहर में मौजूद है, जिसके बाद गांधीनगर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। अमोल राजवाड़े पर 2022 में गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित रनपुरकला क्षेत्र में अवैध रूप से कोयला खनन करने और जेसीबी से चोरी करने का भी आरोप है। इस मामले में वह पिछले दो वर्षों से फरार था। अब पुलिस ने दोनों मामलों में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांधीनगर पुलिस ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917010958291

विज्ञापन

Advertisement