18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Sep 29, 2024 07:21 am 243 views
सरगुजा मेडिकल कॉलेज निरीक्षण   अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त संचालक डॉ अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को सरगुजा जिले के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के सभी विभागों का भ्रमण कर वहां चल रही चिकित्सकीय गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधूरे भवन निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए डॉ शुक्ला ने चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ रमनेष मूर्ति से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, इस मामले में आगे की दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए शासन से मार्गदर्शन लेने पर चर्चा की। इस निरीक्षण के समय डॉ रमनेष मूर्ति (डीन, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय), डॉ आर.सी. आर्या (संयुक्त संचालक एवं अस्पताल अधीक्षक), डॉ जे.के. रेलवानी (सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक), और स्वास्ति शुक्ला (जिला अस्पताल सलाहकार) उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918155001366

विज्ञापन

Advertisement