अंबिकापुर में अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाया गया दिवाली मिलन समारोह, रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां
OM Darpan
Nov 06, 2024 01:35 am
251 views
06 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
अम्बिकापुर (पंकज शुक्ला)।
अंबिकापुर के अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज द्वारा भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्र समाज के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। समारोह में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल सहित कई वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस समारोह में प्रमुख उपस्थित लोगों में मनोज अग्रवाल (बीडीसी), शुभम अग्रवाल, सुशील अग्रवाल (महामाया), विनोद अग्रवाल (हार्डवेयर), नरसिंह दास, विनोद अग्रवाल (काकू), दीपक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल (राजेश ट्रेडर्स), जनम अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, संजय चिक्की, सज्जन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (हनुमान राइस मील), अजय अग्रवाल (सभापति न.नि. अम्बिकापुर), अरविंद सिंघानिया, मुकेश मित्तल और हेमन्त अग्रवाल (महामाया ट्रेडर्स) समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे।
समारोह में महिलाओं ने भी सक्रियता से भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन की जानकारी अग्रवाल सभा के मिडिया प्रभारी और प्रवक्ता, अंबिकापुर पीजी कॉलेज के विधायक प्रतिनिधि मनोज अग्रवाल ने दी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन