अग्रसेन जयंती पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिखा जोश
OM Darpan
Sep 30, 2024 12:34 am
231 views
30 Sep 2024
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।
अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव में रविवार का दिन खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नाम रहा। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पुरुषों और बच्चों के लिए साइकिल रेस, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जलेबी दौड़, फुग्गा दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विविध वेशभूषा प्रतियोगिता ने संस्कृति की झलक पेश की। महिलाओं और बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता, एक संदेश समाज के नाम और भाभी जी की दुकान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। महोत्सव में सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिताओं में विजेता
- म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता: शिखा अग्रवाल प्रथम स्थान और शीतल गोयल द्वितीय स्थान पर रहीं।
- गिलास गिराओ प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग): ओजस अग्रवाल प्रथम स्थान और प्रतीक अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में हर्ष अग्रवाल प्रथम और रश्मि गर्ग द्वितीय स्थान पर रहीं।
- निशाना लगाओ प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग): शिवांश अग्रवाल प्रथम और प्रयागराज अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में आयुष अग्रवाल पहले और अंकुर अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे।
- दौड़ प्रतियोगिता: सब जूनियर वर्ग में समर्थ अग्रवाल प्रथम और अर्पित अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयु अग्रवाल प्रथम और समर्थ अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तुषार मित्तल प्रथम और आकाश अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
- साइकिल रेस: जूनियर वर्ग में अथर्व अग्रवाल प्रथम और युग गोयल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में विवेक गोयल पहले और करन जैन दूसरे स्थान पर रहे।
- बन्ना बन्नी गीत प्रतियोगिता: परी अग्रवाल और काशवी अग्रवाल प्रथम स्थान पर और आर्ना गर्ग द्वितीय स्थान पर रहीं।
- बैडमिंटन प्रतियोगिता: सीनियर वर्ग में आकाश अग्रवाल प्रथम और अंश केडिया दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में करण अग्रवाल पहले और स्पर्श अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन



