23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीमती कौशल्या को मिला पक्का मकान, बारिश में टपकती छत से मिली राहत

शेयर करें

OM Darpan

Sep 21, 2024 12:42 am 193 views
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना ने श्रीमती कौशल्या राम की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। उनके पति बिरजू राम की बीस साल पहले मृत्यु हो गई थी, जब उनके पांच छोटे बच्चे थे। आर्थिक तंगी और कच्चे मकान में रहने के कारण, कौशल्या के लिए जीवन संघर्षमय था। उनका कच्चा मकान बारिश में टपकता था और धुंआ से भरी रसोई में खाना बनाना भी मुश्किल होता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिली। कौशल्या ने बताया कि यह मकान उनके और उनके बच्चों के लिए एक सुरक्षित आश्रय है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें निःशुल्क गैस कनेक्शन भी मिला, जिससे अब वह आसानी से खाना बना सकती हैं। कौशल्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से कई गरीब और जरूरतमंद परिवारों को जीवन सुधारने का अवसर मिल रहा है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923162359581

विज्ञापन

Advertisement