22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

5000 की रिश्वत लेते सरगुजा के पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 20, 2024 10:17 pm 169 views
  • भिट्ठीकला के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे को फौती चढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगते एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा।
अंबिकापुर (पंकज शुक्ला) सरगुजा जिले के भिट्ठीकला क्षेत्र में पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पटवारी फौती चढ़ाने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर ACB ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, भिट्ठीकला, जोगी बांध केला कछार प.ह.न. क्रमांक 31 के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे ने एक व्यक्ति से फौती चढ़ाने के नाम पर 5000 रुपए की मांग की थी। संबंधित व्यक्ति ने इस बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आज ACB की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है, और रिश्वत के मामलों में इस तरह की त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922141714143

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 26