15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लखनपुर पुलिस और एसईसीएल की संयुक्त टीम ने एक दर्जन से अधिक लोगों को दबोचा

OM Darpan

Jan 13, 2025 09:57 am 321 views
अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, लखनपुर पुलिस और एसईसीएल की संयुक्त टीम ने एक दर्जन से अधिक लोगों को दबोचा

लखनपुर (सरगुजा)। अमेरा खुली खदान से कोयला चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय ग्रामीणों और बाइकर्स की मदद से कोल माफिया बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी कर मोटी कमाई कर रहे हैं। यह तस्करी शासन को प्रतिदिन लाखों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचा रही है। सरगुजा पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर लखनपुर और उदयपुर पुलिस ने एसईसीएल की टीम के साथ रविवार सुबह खदान में छापा मारकर कोयला चोरी के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कई मोटरसाइकिल और साइकिल जब्त कर थाने लाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ग्रामीणों को मोहरा बना रहे कोल माफिया

अवैध कोयला तस्करी में कोल माफिया स्थानीय ग्रामीणों और बाइकर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन लोगों से कोयला उत्खनन कराकर चिमनी भट्ठों और ईंट भट्टों में आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद रात के अंधेरे में पिकअप ट्रकों के जरिए चोरी का कोयला दूसरे राज्यों में भी बेचा जा रहा है। इस तस्करी से शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

कटकोना गांव में संयुक्त टीम की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल प्रबंधन की शिकायत पर लखनपुर और उदयपुर पुलिस ने एसईसीएल की टीम के साथ अमेरा खुली खदान के पास स्थित कटकोना गांव में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से कोयले का उत्खनन और परिवहन करते हुए कई ग्रामीणों को रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल और साइकिल जब्त कर लखनपुर थाने लाया गया। एसईसीएल के सुरक्षा प्रभारी मो. रिजवान खान की ओर से पहले भी कोयला चोरी की शिकायतें की जा चुकी हैं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बड़े कोल माफिया हर बार बच निकलते हैं।

बड़े कोल माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

पुलिस और एसईसीएल की संयुक्त कार्रवाई में हर बार केवल छोटे स्थानीय लोग ही पकड़े जाते हैं। बड़े कोल माफिया अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही ये माफिया मौके से फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इन बड़े कोल माफियाओं पर कार्रवाई नहीं होगी, कोयला चोरी का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। सरगुजा पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये माफिया कब तक पुलिस की पहुंच से दूर रहेंगे।

शासन को हो रहा भारी राजस्व नुकसान

कोल माफिया स्थानीय ईंट भट्टों और चिमनी भट्टों को चोरी का कोयला सप्लाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इन माफियाओं द्वारा प्रतिदिन लाखों रुपए का कोयला बेचा जा रहा है। इससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरगुजा पुलिस को अब जरूरत है कि इन बड़े कोल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करे ताकि कोयला चोरी पर लगाम लगाई जा सके।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915230419464

विज्ञापन

Advertisement