24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, हाईवा पलटा, चालक फरार

शेयर करें

OM Darpan

Aug 30, 2024 05:15 am 169 views
  • लखनपुर में कोयला लोड हाईवा से बाईक सवारों की टक्कर में हुई मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश
अंबिकापुर/उदयपुर (पंकज शुक्ला) आज दोपहर लगभग 2 बजे लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा मोहनपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार कोयला लोड हाईवा ने दो बाईक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हाईवा सड़क किनारे आधा पलट गया। हादसे के बाद हाईवा चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं। लखनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखनपुर सीएचसी भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस द्वारा उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों में एनएच विभाग के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। उनका कहना है कि मार्ग पर गति संकेतक नहीं लगाए जाने के कारण इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने मांग की है कि सड़क सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925013405872

विज्ञापन

Advertisement