Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई से किनारा, विश्नोई समाज का कड़ा विरोध

मुंबई।

मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर की देर रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है। इस घटना के बाद विश्नोई समाज ने लॉरेंस बिश्नोई से स्पष्ट किनारा कर लिया है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने कहा है कि उनका समाज किसी भी प्रकार के अपराध का समर्थन नहीं करता है और लॉरेंस बिश्नोई का यह कृत्य पूरी तरह से गलत है। उन्होंने साफ कहा कि विश्नोई समाज का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

Read more