Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धमधा ब्लॉक शिक्षकों का सम्मान

  • सीएसी बैठक में शिक्षकों ने साझा किए नवाचारी अनुभव, प्रगति की नई राहें

धमधा (रोहितास सिंह भुवाल)

बीआरसी कार्यालय धमधा ब्लॉक में 13 सितंबर को आयोजित बैठक में विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाला और शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस विशेष बैठक में जनपद सीईओ किरण, विवेक शर्मा, कैलाश साहू (बीईओ धमधा), महावीर वर्मा (बीआरसी धमधा), एबीईओ, गीता साहू, सीता अग्रवाल और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

इस बैठक में ‘पोस्ट ऑफ़ द मंथ’ के लिए तीन शिक्षकों को विकासखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ठ दुर्ग प्रोग्राम और प्री-एनएस के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शालाओं को भी सम्मान प्रदान किया गया। जिला समन्वयक प्राची ने बताया कि विनोबा ऐप एक डिजिटल प्लेटफार्म है, जहां शिक्षक अपनी नवाचारी गतिविधियों और तकनीकों को साझा कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मनीषा अवस्थी (एचएम, मिडिल विंग, दीपक नगर, दुर्ग) ने अपनी शिक्षण तकनीक साझा की। उन्होंने अपने स्मार्ट बोर्ड का उपयोग करते हुए वीआर क्लासरूम का अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे उनके वीडियो को विनोबा ऐप पर शिक्षकों द्वारा सराहा गया।

विवेक शर्मा ने शिक्षकों को OMR बेस्ड परीक्षाओं के लिए सावधानियों पर चर्चा की और परख मूल्यांकन परीक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ाएं और रटने की प्रवृत्ति से मुक्त करें।

इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला डोडकी के यशवंत पटेल, पोटिया स्कूल की संतोषी निषाद, सेजस बोरी की संगीता शाह, हाई स्कूल पहारा, हायर सेकंडरी सुरडुंग, प्रायमरी स्कूल ढाबा, गर्ल्स अप्पर प्राइमरी स्कूल कुम्हारी और सेजस स्कूल बोरी की अल्का राय को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment