Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मंदिर हसौद हत्याकांड: यादव समाज में भारी आक्रोश, एसपी को ज्ञापन सौंप SIT जांच और 50 लाख मुआवजे की मांग

मंदिर हसौद हत्याकांड को लेकर यादव समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
मंदिर हसौद हत्याकांड को लेकर यादव समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंप SIT जांच की मांग की।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

मंदिर हसौद हत्याकांड को लेकर राजधानी रायपुर में यादव समाज का आक्रोश भड़क उठा है। क्षेत्र में हुए भुनेश्वर यादव हत्याकांड के विरोध में सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक (एसपी), रायपुर को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में पहुंचे समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला, तो समाज व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

SIT जांच और 50 लाख मुआवजे की मांग

एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में समाज ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी है। प्रमुख मांगों में सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, मंदिर हसौद हत्याकांड की एसआईटी (SIT) से जांच और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ सुरक्षा प्रदान करना शामिल है। समाज ने पुलिस प्रशासन से यह भी अपील की है कि किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में आए बिना निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जाए।

अंतिम सांस तक लड़ेंगे न्याय की लड़ाई: रमेश यदु

सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि पूरा यादव समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। जब तक दोषियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिल जाती, न्याय के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल और कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान इन पदाधिकारियों की रही प्रमुख मौजूदगी

इस मौके पर समाज के अनेक पदाधिकारी और महिला प्रकोष्ठ की प्रतिनिधियां मौजूद रहीं। प्रमुख रूप से प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनमती यादव, मगधा यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष केनुराम यादव, मगधा यादव समाज रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गजानंद यादव, भोरतिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष हीरा सिंह यादव, अखिल भारतीय वर्षीय यादव समाज के महासचिव रंजीत यादव, ठेठवार यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष संतोष यादव, कमल यादव, मगधा यादव समाज के प्रदेश महासचिव मनोज यादव, सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मीत यादव, जिलाध्यक्ष दुर्ग महेश यादव, मगधा यादव सचिव दुर्बादल यादव, हलधर यादव, अजय यादव, मोहन यादव, ललिता यादव, संजय यादव, विकास यादव, खेम यादव, रमेश यादव, राकेश यादव, राहुल यादव, सुजित यादव, डॉ. खोयेन्द्र यादव, अभिमन्यु यादव, गंगा राम यादव, तीरथो यादव, मधु यादव, मीना यादव, पांचो बाई यादव, कमला यादव, स्नेहा यादव, ज्योति यादव, बबलू यादव, रजनी यादव, कृष्णा यादव, रेखा यादव, मिथिला यादव, सावित्री यादव, लालू यादव, मुकेश यादव, राम यादव, जितेश यादव, अनिल यादव, अमित यादव, मनीष यादव, लक्ष्मी यादव, नारायण यादव, फ़कीर कठार, राधे यादव एवं मंदिर हसौद मोहल्ले वासी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: रायपुर की ताजा खबरें

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow