Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चोरी के मामले में दो साल से फरार आरोपी जशपुर पुलिस के शिकंजे में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

थाना नारायणपुर पुलिस ने ग्राम सांईटांगरटोली से गिरफ्तार किए गए फरार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

जशपुर।

वर्ष 2022 से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सजाद उर्फ बुटन और शमशेर अहमद को जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थाना नारायणपुर पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सांईटांगरटोली से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपी सजाद उर्फ बुटन और शमशेर अहमद पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2022 में थाना नारायणपुर के अंतर्गत अपराध क्रमांक 116/22 धारा 379, 341, 34 भादवि. के तहत चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में, जुनेद खान, तौसिफ खान, इमरान खान, और बिरेन्द्र भगत के साथ मिलकर इन आरोपियों ने चोरी की योजना बनाई और अम्बाटोली से जप्त किए गए चेचिस वाहन के 08 टायर मय डिस्क के चोरी किए थे।

पुलिस की लंबी जांच के बाद, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राखी के त्यौहार के समय अपने गांव में मौजूद हैं। थाना नारायणपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी के 06 टायर मय डिस्क के बरामद किए। आरोपी सजाद उर्फ बुटन ने अपने ट्रक में चोरी के 04 टायर डिस्क सहित लगाए थे, जबकि शमशेर अहमद ने 02 टायर डिस्क सहित अपने ट्रक में लगाए थे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पुराने मामलों में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment