Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला अलवर से गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

राजस्थान के अलवर से आरोपी साहूकार खान गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

रायपुर। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले में राजस्थान के अलवर जिले से एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहूकार खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोटाखुर्द, थाना रामगढ़, जिला अलवर, राजस्थान के रूप में की गई है। साहूकार खान ने मुख्यमंत्री के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी चलाई थी।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

प्रार्थी मनोज कुमार साहू की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में भारतीय दंड संहिता (भादवि) और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन अनुराग झा, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सदस्य शामिल थे। उन्होंने आरोपी की पहचान कर उसे राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। रायपुर पुलिस ने अन्य फर्जी आईडी मामलों पर भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जो विशेष रूप से अलवर क्षेत्र में सक्रिय हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment