Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“आंखों की चमक बता रही है, मैं स्वस्थ हूं”: स्वच्छता टीम से मिलीं डॉ. तीजन बाई, दिया आशीर्वाद

Dr Teejan Bai Ganiyari Om Darpan News

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  • 422वें सप्ताह गनियारी पहुंची स्वच्छता अभियान टीम, 2 घंटे इंतजार के बाद हुए विश्व विख्यात पंडवानी गायिका के दर्शन

  • तस्वीरें खिंचवाने से मना करने वालीं डॉ. तीजन बाई ने टीम पर लुटाया स्नेह, नातिन भी रह गई अचंभित


गनियारी (ओमदर्पण न्यूज़)।

छत्तीसगढ़ के गौरवशाली ग्राम और विश्व विख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी में स्वच्छता अभियान टीम ने अपने 422वें सप्ताह का अभियान चलाया। ग्राम में साफ-सफाई का जायजा लेने और श्रमदान करने के बाद टीम के सदस्य डॉ. तीजन बाई का आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुंचे।

2 घंटे के इंतजार के बाद हुए दर्शन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जब टीम घर के सामने पहुंची, तो पता चला कि डॉ. तीजन बाई आराम कर रही हैं। इसके बाद टीम ने करीब दो घंटे तक गांव का भ्रमण किया और फिर दर्शन के लिए पुनः उनके निवास पर पहुंची। बिस्तर पर लेटीं डॉ. तीजन बाई स्वच्छता टीम के सदस्यों को देखकर मुस्कुरा उठीं। उनकी आंखों में एक विशेष चमक थी और चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

हाथों से छूकर दिया आशीर्वाद

शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद उनकी इच्छाशक्ति और मनोबल उच्च स्तर पर दिखा। उन्होंने इशारे से टीम के सभी सदस्यों को करीब बुलाया और अपने हाथों से छूकर महसूस करते हुए सभी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने टीम के मिशन की कामयाबी की कामना की। उनकी आंखों की चमक और चेहरे के भाव स्पष्ट कर रहे थे कि वे बेहतर चिकित्सा और देखभाल के बीच तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

‘आपका तंबूरा कर रहा है उंगलियों का इंतजार’

मुलाकात के दौरान टीम के सदस्यों ने डॉ. तीजन बाई से कहा, “आपका तंबूरा झनझना रहा है कि कब आप अपनी कोमल उंगलियों से उसे छेड़ें और महाभारत की रणभूमि का सजीव चित्रण श्रोताओं को फिर से सुनने को मिले। आप शीघ्र स्वस्थ होकर अपने उसी शक्तिशाली अंदाज में अपने अद्भुत कौशल के दर्शन कराएं।” यह सुनकर वे मंद-मंद मुस्कुराईं। उनकी छलकती आंखें बता रही थीं कि पुरानी यादों को ताजा करने और टीम के वहां पहुंचने से वे बेहद खुश और अभिभूत थीं।

टीम का स्नेह देख नातिन भी हुई अचंभित

इस मुलाकात की सबसे खास बात यह रही कि आमतौर पर डॉ. तीजन बाई इन दिनों फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से मना कर देती हैं, लेकिन जब स्वच्छता टीम उनके साथ तस्वीरें ले रही थी, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सहर्ष इसकी अनुमति दी। उनकी सेवा में लगी उनकी नातिन भी यह देखकर अचंभित रह गई कि डॉ. तीजन बाई ने टीम के सदस्यों पर जितना प्यार, दुलार और अपनापन लुटाया, वैसा हाल के दिनों में किसी अन्य आगंतुक के लिए नहीं देखा गया। घंटों आत्मीय समय व्यतीत करने के बाद टीम को वहां से विदाई दी गई।

 स्वच्छता अभियान टीम के गनियारी प्रवास और इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से प्रेमचंद साहू, हर्षदेव साहू, देवेश साहू, थगेश्वर साहू, राजू ऊके, ज्ञानीक साहू, महेश गुप्ता, भूपेंद्र साहू, मनोज कुमार साहू, अमित साहू, मनहरण ठाकुर, संजय यादव, विक्की सिंह, देवेंद्र सिंह साहू, गुलाब साहू, परस साहू, रोशन देशमुख, विशेषर कुलदीप आदि सदस्य उपस्थित थे।

780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
previous arrow
next arrow