Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ओवरब्रिज से तुमगांव तक उड़ रही धूल से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भाजपा नेता तुषार साहू ने ठेकेदार की लापरवाही पर खड़े किए सवाल

Mahasamund Tumgaon Fourlane Nirman

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद (ओमदर्पण न्यूज़)।

महासमुंद-तुमगांव मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण (फोरलेन) कार्य में ठेकेदार और विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। निर्माण कार्य की कछुआ चाल और सड़क पर बिखरी मुरम से उड़ने वाली धूल ने राहगीरों के साथ-साथ कौनकेरा, बेमचा और आस-पास के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।

इस गंभीर समस्या को लेकर राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू ने प्रशासन से निर्माण कार्य में गति लाने और उड़ती धूल को रोकने के लिए तत्काल पानी का छिड़काव शुरू करने की मांग की है।

19.86 करोड़ की परियोजना में भारी लापरवाही

अशवंत तुषार साहू ने बताया कि महासमुंद ओवरब्रिज से तुमगांव रोड तक 9.65 किलोमीटर लंबी सड़क को 10 मीटर चौड़ा कर फोरलेन बनाया जा रहा है। 19.86 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में नियमों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण के लिए सड़क पर गिट्टी और मुरम डाल दी गई है। जब भी यहां से भारी वाहन गुजरते हैं, तो धूल का ऐसा गुबार छाता है कि दोपहिया वाहन चालकों को कुछ दिखाई ही नहीं देता। इससे हर समय गंभीर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।

लोग हो रहे बीमार, रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त

सड़क से लगातार उड़ने वाली धूल के कारण स्थानीय लोगों में सांस की तकलीफ, खांसी और आंखों में जलन की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। धूल का आलम यह है कि प्रभावित घरों के अंदर, छतों और कपड़ों पर धूल की मोटी परत जम रही है। यहां तक कि घरों और दुकानों में रखी खाद्य सामग्री भी खराब हो रही है। धूल के प्रदूषण से लोगों का रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

ठेकेदार और PWD नहीं कर रहे पानी का छिड़काव

इस पूरे मामले में संबंधित लोक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार की घोर प्रशासनिक लापरवाही सामने आ रही है। धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी के छिड़काव जैसे बुनियादी और अनिवार्य इंतजाम भी नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों की परेशानियों को देखते हुए अशवंत तुषार साहू ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है, ताकि लोगों को धूल के इस जानलेवा प्रदूषण से जल्द से जल्द राहत मिल सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow