Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नया रायपुर स्थित मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में लगे जवान ने जमकर बरसाई गोली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर 09 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में लगे जवान ने जमकर गोली बरसाई है। इस अंधाधुंध फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबरें नहीं है। सुरक्षा में लगे पुलिस जवान के द्वारा गोली चलाई जाने का यह मामला रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले के बाद रायपुर एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बतादे कि यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के पास का है। जहां सुरक्षा में तैनात 14वीं बटालियन के जवान ने सुबह के करीब 6 से 7 के बीच एक के बाद एक 12 राउंड गोली फायर की‌ है। गोली चलाने वाले आरक्षक का नाम राकेश यादव बताया जा रहा है।‌ जानकारी के मुताबिक राकेश यादव सुरक्षा में तैनात अपने अन्य साथी जवानों के साथ ड्यूटी पर था। इस दौरान आरक्षक ने अपने पास रखी राइफल से 12 राउंड गोली चलाई है। गोली चलाने के बाद पुलिस ने आरक्षक के पास से इंसास राइफल को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब बंदूक‌‌ से 12 राउंड की फायरिंग की गई उस वक्त राइफल वन बाय वन मोड पर थी। सूत्रों की माने तो यह माना जा रहा है कि आरक्षक ने जानबूझकर 12 राउंड हवाई फायरिंग की है।‌

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment