Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुष्मान महाभियान में आज 5 हजार 60 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आयोजित आयुष्मान महाभियान के पहले दिन 03 दिसंबर को कुल 5 हजार 60 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इनमें 4 हजार 60 राशनकार्डधारी सदस्यों के लिए कार्ड बनाए गए, जबकि 500 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किए गए।

यह महाभियान 03, 04 और 05 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान जिले के नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अधिकारीयों के अनुसार, आयुष्मान महाभियान में राशनकार्डधारी परिवारों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए जारी किया जाता है, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

यह महाभियान रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ मिल सकेंगे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment