22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा : मालवाहक वाहन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 08 लोगों की मौत; 23 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

शेयर करें

OM Darpan

Apr 29, 2024 09:26 pm 239 views
बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा : मालवाहक वाहन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 08 लोगों की मौत; 23 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख
  बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें 08 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हे रायपुर के एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सड़क पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी और इस एक्सीडेंट मे 08 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया। इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है।

मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत पर जताया दुःख

https://twitter.com/vishnudsai/status/1784796242842951818 बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

अफसर तत्काल पहुंचे हास्पिटल

मामले की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू सहित जिले के तमाम आला अधिकारी जिला अस्पताल बेमेतरा पहुंचे जहां घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देशित किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर एम्स हॉस्पिटल रिफर करने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

घायलों से मिलने पहुंचे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर हादसे में घायल हुए मरीजों से मुलाकात की। इसके अलावा स्थिति की जानकारी ली।

मृतकों की हुई पहचान

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिनकी पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में की गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922131702675

विज्ञापन

Advertisement