रायपुर।
राजधानी रायपुर के एक युवक ने अवधिया पारा स्थित बालाजी होटल में पंखे में लटक कर सुसाइट कर लिया है। बताया जाता है कि युवक शादी न होने से काफी परेशान था, जिस वजह से उसने यह बड़ा कदम उठाया है।
युवक की पहचान ब्राह्मण पारा निवासी 34 साल के नवीन दीवान के रूप में हुई है।
इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच लाश को पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है।









