Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत पर प्राणघाती हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

घटना की होगी निष्पक्ष जांच – एस.पी.

रायगढ़। रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत घोष एवं सोशल मीडिया चेनल छत्तीसगढ़ नाऊ के डायरेक्टर सत्यजीत घोष पर किए गए जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है।
बाइक सवार युवको ने कल देर रात वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत घोष के ऊपर लोहे की राड से हमला किया था। जब वे कार पार्किंग कर घर जा रहे थे। हमले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत घोषको गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है विवाद का कारण दो पक्षों में चैनल को लेकर विवाद था। दोनों ने एक दूसरे के चैनल को स्ट्राइक भेज कर बंद कर दिया था। जिसके बाद से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आज इस मामले को लेकर जिला प्रेस क्लब ने एस.पी से मुलाकात कर कठोर कार्यवाई किए जाने की मांग की प्रेस क्लब ने पूरी घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कि मांग की। पत्रकारो की सुरक्षा के लिये कठोर कदम उठाये जाने की भी मांग की एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पत्रकार सत्यजीत घोष पर हमला होने के बाद हमने पूरी ताकत झोंक दी थी।

पुलिस प्रशासन ने लिया तुरंत एक्शन
घटना के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आई व घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेजो के आधार पर पुलिस ने दो संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया  गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर ओरोपियों ने आरोप स्विकार किया हैं। आरोपियों ने अपने ब्यान में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने सत्यजीत घोष पर कातिलाना हमला किया था। एसपी ने यह भी कहा कि रायगढ़ जैसे शांत शहर में ऐसी घटनाएं दुबारा नहीं होनी चाहिये। इसके लिये पुलिस इस मामले से जुड़े हर उन पहलुओं की भी पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी. जो उनके संज्ञान में पत्रकारों द्वारा लाया गया है.

 

पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक ने अस्पताल पहुच पत्रकार की स्वास्थ्य की ली जानकारी
इस घटना कि खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री उमेश पटेल एवं पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने अस्पताल पहुंच कर वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत घोष के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पुलिस से कार्यवाई करने की मांग की है

 

पत्रकारों ने दी आदोलन की चेतावनी
घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है  पत्रकारों ने इस घटना पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की मांग की है और कार्यवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment