Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पता पूछने पर कॉलेज स्टूडेंट की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

रायपुर।

राजधानी रायपुर के एक कॉलेज स्टूडेंट की पता पूछने पर हत्या हो गई। पता पूछने पर आरोपी कॉलेज स्टेडेंट पर नाराज हो गए और उससे गाली गलौज करते हुए स्टूडेंट को जबरन बाइक में बैंठा लिया। फिर उसे अपने मोहल्ले में जे जाकर लात-घूसों से उठकी पिटाई की। हत्यारों का मन इस से भी नहीं भरा तो उन्होंने उसका सिट जमीन पर पटक- पटक कर फोड़ दिया। फिर आरोपी वहां से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और घायल कॉलेज स्टूडेंट को अस्पताल लेकर गई। लिकिन इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।
सूचना है कि इस मामले में पुरानी बस्ती थाना ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मंगल मुरया (उम्र 21 वर्ष) लोहडीगुडा बस्तर का रहने वाला है। युवक के मां-बाप की मौत हो चुकी है। युवक रायपुर के कलिंगा यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। 25 जून की रात 8 बजे के करीब वह कालीबाड़ी चौक पहुंचा। वहां उसने 2 लड़कों से किसी जगह का पता पूछा। इस बात से लड़के बिफर गए और गाली-गलौज देने लगे।

दो आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती पुलिस नें इस हत्या मामले में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment