कवर्धा।
मामला कबीरधाम जिले के दशरंगपुर चौकी का है जहां में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि देर शाम जब बच्चे अपने घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई. इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार दोनों मृत बच्चे रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार उम्र करीब 12 वर्ष तालाब नहाने गए थे. इस दौरान अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई. देर शाम दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तभी पास के तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ.









