Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उरला स्वास्थ्य केन्द्र की लापवाही से दो नवजात बच्चों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • अस्पताल व स्वास्थ केन्द्रो में लापरवाही  की खबर पहले भी
  • स्वास्थ्य व्यवस्था के ऊपर उठ रहा निरंतर सवाल 
  • घटना के बाद CHMO ने भेजी टीम
  • स्टॉफ से की गई पुछताछ

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की मौत डॉक्टर व नर्स के बीच आपसी बात पे झगड़े को बता जा रहा है। दुसरे बच्चे की जान स्टाफ की लापरवाही के चलते गई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार के दिन उरला निवासी संतोष साहू ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए एडमिट कराया था। बताया जाता है कि शाम के समय अचानक उसको तेज दर्द उठा। जिसके बाद स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ. पूनम सरकार उनकी पत्नी की जांच के लिए पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चे का सर बाहर आ गया था। लेकिन डॉक्टर ने अपनी निजी झगड़े की वजह से मदद के लिए नहीं बलाया। जिसकी वजह से बच्चा करीब 2 घंटे तक अंदर फसा रहा। जिसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई।
इस घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि, इस घटना के कुछ घंटे पहले भी एक महिला के नवजात बच्चे की मौत हुई थी। जिसमें डॉक्टर के ऑपरेशन में देरी को बताया जा रहा है।

घटना के बाद CHMO ने भेजी टीम
इस मामले में रायपुर CHMO ने कहा कि, मामले में जांच के लिए उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टीम भेजी गई।

स्टॉफ से की गई पुछताछ
उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ CHMO द्व‌ारा भेजी गई टीम ने डॉक्टर व स्टॉफ से  घटना के बारे में की पुछताछ।

अस्पताल व स्वास्थ केन्द्रो में लापरवाही  की खबर पहले भी
बता दे कि छत्तीसगढ़ के ऐसें बहुत से अस्पताल है जहां निरंतर लापरवाही की खबर आती रहती है। इस तरह की लापरवाही से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था के ऊपर निरंतर सवाल उठ रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment