13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई निगम की कार्रवाई: वैशाली नगर के वार्ड 25 में अवैध निर्माण पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण

OM Darpan

Nov 15, 2024 05:07 am 285 views
[smartslider3 slider=6]
भिलाई नगर निगम अवैध निर्माण कार्रवाई
भिलाई (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर जोन-2, वार्ड क्रमांक 25, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर निगम अधिकारियों ने उस स्थान का दौरा किया, जहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा निगम की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। शिकायत के बाद निगम अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को नोटिस जारी कर भूखंड के स्वामित्व का प्रमाण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। तय समय सीमा में दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने पर निगम के राजस्व अधिकारी और तोड़फोड़ दल ने स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर अवैध निर्माण को देख कर जोन-2 के जोन आयुक्त येशा लहरे ने राजस्व अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इस निर्देश पर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और निगम की भूमि को खाली कराया। गौरतलब है कि अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ नगर निगम भिलाई द्वारा भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे और भूमि के अतिक्रमण की स्थिति में निगम स्वयं अपने व्यय पर ध्वस्तीकरण कर अर्थदंड वसूलेगा। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग से राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, अरुण सिंह, पूषण देशमुख, गुप्ता नंद तिवारी और मुख्य कार्यालय से बेदखली दल के हरिओम गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, विष्णु सोनी आदि उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913234451557

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 6