महापौर ने लुचकी तालाब शिव मंदिर में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
OM Darpan
Oct 05, 2024 07:22 am
158 views
05 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर लुचकी तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण में पार्षद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर महापौर ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और शहरवासियों को नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ दुर्गा के समक्ष ज्योति कलश जलाया और मंदिर के पुजारियों के साथ माता की आराधना की।
लोकार्पण समारोह में सभापति राजेश यादव, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, फतेह सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदास बंजारे, नरेश साहू, आर एन पंसारी, छोटू धडसेना, तरुण साहू, बंटी भैया, और लखन ताम्रकार समेत वार्डवासी और मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्डवासियों, पुजारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने महापौर का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन