Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महाराष्ट्र दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, किसानों से संवाद और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • 7 नवंबर को छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित ग्रामीण इलाकों में रहेंगे दौरे पर

  • कृषि योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

 नई दिल्ली / छत्रपति संभाजीनगर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। अपने इस एकदिवसीय प्रवास के दौरान वे कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री सुबह छह बजे दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सिरशाला जाएंगे, जहां कृषिकुल संस्थान में रुद्राभिषेक और ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे जीवीटी टीम के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे, किसानों से संवाद करेंगे और संस्थान की सुविधाओं का अवलोकन करेंगे।

दोपहर बाद शिवराज सिंह आरनपुर गांव पहुंचकर बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क पुल और तपोवन गांव में फसलों की क्षति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे घरकुल आवास परियोजना का दौरा करेंगे और लाभार्थियों व ग्रामीणों से संवाद करेंगे। दौरे के अंत में वे हेमाडपंती महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे और आसपास की भूमि क्षति का निरीक्षण करेंगे। खमगांव–तपोवन रोड ब्रिज व बोरवेल क्षति की स्थिति का भी वे स्थल निरीक्षण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री का यह प्रवास राज्यों में चल रही योजनाओं के फील्ड मूल्यांकन, किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने और राहत-पुनर्वास कार्यों को गतिशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शाम को वे छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow