14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाजिद अली की दुकान सील, बेटे पर FIR दर्ज

OM Darpan

Nov 16, 2024 10:04 am 325 views
[smartslider3 slider=6]
मुरादाबाद। कुंदरकी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा जिला उपाध्यक्ष वाजिद अली की दुकान को मंडी समिति की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। उनके बेटे जनाब अली पर सरकारी अधिकारी से बदसलूकी, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में थाना पाकबड़ा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई को रोकने के लिए सपा के विधायक और सांसद ने भी हस्तक्षेप किया।

बिना लाइसेंस धान खरीद का मामला

शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ विनीता मिश्रा को सूचना मिली कि पाकबड़ा के करनपुर गांव में बिना लाइसेंस किसानों से धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच के लिए मंडी सचिव महादेवी को निर्देश दिया और खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान, करनपुर में तीनों दुकानें बंद पाई गईं। दुकान के बाहर और आसपास धान के कुछ बोरों का स्टॉक मिला। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने पुष्टि की कि यहां धान खरीदकर जमा किया जा रहा था।

वाजिद अली से रजिस्टर और अनुमति पत्र की मांग

मंडी समिति की टीम ने दुकान पर मौजूद नंबर पर संपर्क कर वाजिद अली को रजिस्टर, धान खरीद की अनुमति और स्टॉक की जांच के लिए बुलाया। लेकिन वाजिद अली मौके पर आने से आनाकानी करते रहे। टीम ने लगभग दो घंटे इंतजार किया। इसी दौरान, मंडी निरीक्षक मुकेश पाल ने उन्हें फोन किया। आरोप है कि वाजिद अली ने फोन पर बहस की और आने में टालमटोल की।

जनाब अली पर बदसलूकी का आरोप

मंडी सचिव महादेवी ने बताया कि वाजिद अली का बेटा जनाब अली मौके पर पहुंचा और टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान नायब तहसीलदार बिलारी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया।

थाने में तहरीर और FIR दर्ज

मंडी सचिव महादेवी ने बताया कि घटना की सूचना डिप्टी आरएमओ द्वारा दी गई थी। वाजिद अली से रजिस्टर और अनुमति पत्र की मांग की गई थी, लेकिन वे दो घंटे तक नहीं आए। इसी बीच, निरीक्षक से बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया। थाना मझोला में शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि जनाब अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विधायक और सांसद का दखल

मंडी सचिव ने यह भी बताया कि जांच के दौरान अमरोहा के विधायक और मुरादाबाद के सांसद ने फोन कर हस्तक्षेप करने की कोशिश की। उन्होंने वाजिद अली को किसान बताते हुए कार्रवाई को रोकने का अनुरोध किया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914072658152

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 7