Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में गरजा VHP-बजरंग दल! ‘हिंदू भावनाओं से खिलवाड़’ पर एक्सिस बैंक को दी कड़ी चेतावनी, पुतला जलाकर जताया आक्रोश।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दुर्ग में एक्सिस बैंक के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए बैंक का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन एक्सिस बैंक द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर कथित तौर पर दूसरे धर्म का प्रचार करने और हिंदू समाज का अपमान करने के विरोध में किया गया।


नवरात्रि पर अन्य धर्म के प्रचार का आरोप

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक्सिस बैंक ने नवरात्रि जैसे हिंदू त्योहारों पर जानबूझकर दूसरे धर्म से संबंधित विज्ञापन चलाए, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि क्या एक्सिस बैंक कभी दूसरे धर्म के त्योहारों पर हिंदू समाज से संबंधित विज्ञापन लगाता है?


इसे भी पढ़े: खुले में फेंकी करोड़ों की एक्सपायर दवाएं, गोवंश व इंसानों पर मंडराया खतरा

प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

डीजे बजाने पर परिवार का तीन साल से हुक्का-पानी बंद, सामाजिक बहिष्कार का फरमान


 

दूषित मानसिकता’ के विरोध में प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अक्सर देखा जाता है कि हिंदू त्योहारों के दौरान ‘जहादी मानसिकता’ और ‘धर्मांतरित मानसिकता’ के लोग हिंदू धर्म को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसे विज्ञापन बनाकर चलाते हैं। उन्होंने एक्सिस बैंक की इस कथित ‘दूषित मानसिकता’ की निंदा की और इसी के विरोध में पुतला दहन किया।

दुर्ग में हुआ विरोध प्रदर्शन

एक्सिस बैंक जीवन प्लाजा, सिटी कोतवाली के पास हुए इस पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें विश्व हिंदू परिषद दुर्ग जिला के जिला मंत्री रामलोचन राकेश तिवारी, जिला सह मंत्री जीवेश उपाध्याय, जिला विशेष संपर्क प्रमुख हितेंद्र राजपूत, जिला समरसता प्रमुख दीपक वर्मा, बजरंग दल विभाग सयोंजक सौरभ देवांगन, जिला सयोंजक खेमलाल सेन, सह सयोंजक मंगल राजपूत, टिक्कू निषाद, विद्यार्थी प्रमुख युवराज शर्मा, मिलाप निषाद, विक्की ठाकुर, दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू, भिलाई नगर सहसंयोजक नागेश्वर यादव, दुर्ग सुरक्षा प्रमुख चमन कुंभकार, लिलेश सिन्हा, विद्यार्थी प्रमुख वंश राजपूत, यशराज साहू, ऋतिक मार्कण्डेय, भोलेश मिश्रा, नर्सिंग सिन्हा, शुभम खरोले, रोशन गुप्ता, तोरण ढीमर, शिबू यादव, चिंटू शर्मा, राजू साहू, खिलेश्वर साहू, तुषार यादव, ओमप्रकाश यादव, मुकेश वर्मा, सौरभ साहू, लेखराम सहित सैकड़ों की संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow