- कोंडागांव में चोरी के आरोपी का वीडियो वायरल, भारी मात्रा में अंडरगर्मेंट्स बरामद
कोंडागांव।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक की लड़कियों के अंडरगर्मेंट्स चुराने की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय सजन मरकाम के रूप में की गई है, जो घर का इकलौता बेटा है।
केशकाल थाना क्षेत्र के बोरगांव में महिलाएं अपने कपड़े धोकर सूखने के लिए बाहर लगे तार पर डालती थीं। हाल ही में, अंडरगर्मेंट्स चोरी होने की शिकायतें बढ़ने लगीं। एक सीसीटीवी फुटेज में युवक को बाइक पर आते और अंडरगर्मेंट्स चुराते हुए देखा गया। वीडियो ने स्थानीय लोगों को परेशान कर दिया था और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में चुराए गए अंडरगर्मेंट्स बरामद किए हैं। आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन उसने इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। आरोपी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-170 के तहत कार्रवाई की गई है।









