Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गुणवत्ता विहीन सीसी सड़क निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल, एसडीओ ने कहा- होगी जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

लखनपुर।

लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम लटोरी में 15वीं वित्त मद से सीसी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच और पंचायत सचिव पर लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है, जिससे सड़क जल्द ही खराब हो सकती है।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, ग्राम सरपंच सोभनाथ अगरिया और पंचायत सचिव अरुण सोनवानी ने 15वीं वित्त मद से लगभग 5 लाख रुपये की राशि से सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि बिना बेस बनाए, केवल 2 इंच से 4 इंच तक की सीसी ढलाई की जा रही है। इसके अलावा, सड़क निर्माण के लिए निर्धारित एस्टीमेट का पालन नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरपंच और सचिव ने बिना उचित मूल्यांकन के और एस्टीमेट तैयार किए बिना, जिओ ट्रैकिंग के माध्यम से 15वीं वित्त की राशि का आहरण कर लिया। उनका कहना है कि इस प्रकार के घटिया निर्माण कार्य से सड़क जल्द ही टूट सकती है और यह जनता के पैसे की बर्बादी है।

एसडीओ परवेश राय की प्रतिक्रिया:

लखनपुर जनपद पंचायत के एसडीओ परवेश राय ने इस मामले पर कहा कि 15वीं वित्त मद के तहत निर्माण कार्य से पहले सब इंजीनियर द्वारा एस्टीमेट तैयार किया जाता है और टीएस (टैक्निकल सर्वे) के बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाता है। लेकिन, सरपंच और सचिव द्वारा नियमों का उल्लंघन कर बिना मूल्यांकन के राशि का आहरण किया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी और इंजीनियर के साथ मौके पर जाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment