Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नए साल के जश्न पर भारी पड़ी हिंसा, दो की मौत, तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोरमी (मुंगेली)

नए साल का जश्न लोरमी इलाके में मातम में बदल गया जब लालपुर थाना क्षेत्र के चंदली गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झगड़े में शंकर राज (पिता- सिया रामराज, उम्र 35 वर्ष) और सुनील यादव (पिता- गणेश यादव, उम्र 30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोकुल राज, गजानंद राज और गणेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई: लोरमी SDOP माधुरी धिरही ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow