Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित: विष्णुदेव साय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छत्तीसगढ़ खेल विकास छत्तीसगढ़ खेल विकास

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ में खेलों के संरक्षण और विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को एक बार फिर से रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। साय ने यह उद्गार प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 के समापन अवसर पर व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्वागत किया और उनकी उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की।

विष्णुदेव साय ने प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई दी। उन्होंने इस आयोजन में सक्रिय योगदान के लिए भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रथम वाहिनी भिलाई में स्थित इंडोर स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल खिलाड़ियों को न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें एक-दूसरे को समझने और उनके अनुभव साझा करने का अवसर भी देते हैं। साय ने वेटलिफ्टिंग खेल की विशेषताओं पर जोर देते हुए कर्णम मल्लेश्वरी के सिडनी ओलंपिक में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में खेल संरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और जल्द ही छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया के 7 नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति के लौटने के साथ वहां सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में बस्तरिया ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना की भी शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान ऑफ सेंटर की स्थापना की घोषणा भी की गई है।

कार्यक्रम में खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड की चेयरमैन विनीता शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि खेल न केवल खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम को भी बढ़ावा देते हैं।

समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और प्रतियोगियों ने आकर्षक मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment