Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का दुर्ग में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, युवाओं ने सीखी धर्म और संगठन की बारीकियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

 

  • तीन दिवसीय प्रशिक्षण में तीन जिलों के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, शहर में निकाला पथ संचलन

 

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा दुर्ग में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। 11 से 13 जुलाई तक दुर्ग के पंचवटी मांगलिक प्रांगण गजपारा में चले इस वर्ग में दुर्ग, बेमेतरा और कवर्धा जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

इस शौर्य वर्ग में विहिप संगठन के मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार मुख्य रूप से शामिल हुए, जिन्होंने वर्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री व दुर्ग विभाग पालक घनश्याम चौधरी, विहिप प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू व बजरंग दल प्रांत सह संयोजक शुभम नाग भी उपस्थित थे।

विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

वर्ग के दौरान विभिन्न सत्रों में अनेक वक्ताओं ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। पहले दिन शाम को विहिप दुर्ग व राजनांदगांव विभाग के संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन ने युवाओं को संबोधित किया। वहीं, रात में सुनील वर्मा, प्रांत सत्संग प्रमुख, ने भक्तिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी।

दूसरे दिन, विहिप मंदिर क्षेत्रीय अर्चक पुरोहित संपर्क (मध्य क्षेत्र) प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा ने धर्मान्तरण और लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों पर अपने विचार रखे। बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने बजरंग दल के कार्य, टोली और साप्ताहिक मिलन के महत्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में विहिप क्षेत्रीय विशेष संपर्क प्रमुख जुगराजधर द्विवेदी ने विहिप की स्थापना और उसके विभिन्न आयामों की जानकारी दी। विहिप प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने वर्तमान चुनौतियों और कार्यकर्ताओं के कर्तव्यों पर जोर दिया। विहिप प्रांत मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख निलेश शर्मा ने हिन्दू जीवन दर्शन पर सारगर्भित चर्चा की। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बजरंग दल की भूमिका पर विहिप प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राहुल गुलाटी ने विस्तार से बताया।

सत्संग और संगठन पर रहा जोर

वर्ग के अंतिम दिन प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू ने समिति के कार्य, रचना और सत्संग को बढ़ावा देने के उपायों पर युवाओं को आवश्यक जानकारी दी। शाम को वर्ग के समापन समारोह में बजरंग दल प्रांत सह संयोजक शुभम नाग एवं प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख यशपाल साहू उपस्थित थे।

पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

इस पूरे प्रशिक्षण वर्ग में विभाग मंत्री अनिल गुर्जर ने पालक अधिकारी, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक राकेश रामलोचन तिवारी ने वर्ग पर्यवेक्षक और बजरंग दल विभाग संयोजक शैलेंद्र सोनी ने मुख्य शिक्षक की जिम्मेदारी निभाई।

शहर में निकला पथ संचलन

प्रशिक्षण के समापन के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य पथ संचलन किया। इस दौरान शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

वर्ग में विहिप जिला अध्यक्ष मनीष बुचासिया, पूर्व जिला सह मंत्री प्रवीण राव, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ देवांगन, सह संयोजक खेमलाल सेन, सह संयोजक टीकू निषाद, सह सुरक्षा प्रमुख पंकज पटेल, विहिप दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, मंत्री नीरज राठौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सोनकर, आशीष साहनी, भिलाई नगर अध्यक्ष रामकुमार राय, बजरंग दल दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू, सह संयोजक मिलाप निषाद, सुरक्षा प्रमुख नीतेश यादव, गौरक्षा प्रमुख नरसिंग सिन्हा, बजरंग दल भिलाई नगर संयोजक रोहित दूबे, बजरंग दल भिलाई-3 प्रखंड संयोजक यशमित सिंग, बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड संयोजक वरुण निषाद, रोहन साहू, बजरंग दल धमधा प्रखंड संयोजक टूमन जांगड़े, बजरंग दल कुम्हारी प्रखंड संयोजक कुणाल शर्मा एवं नगर प्रखंड के भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow