Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अप्रत्यासित बरसात से जल भराव, निगम की टीम ने युद्धस्तर पर शुरू की निकासी प्रक्रिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
अप्रत्यासित बरसात के कारण नगर पालिक निगम भिलाई के कुछ क्षेत्रों में जल भराव हो गया था। इसके बाद निगम की टीम ने युद्धस्तर पर स्थिति को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। निगम अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जल भराव का प्रभाव जल्द से जल्द समाप्त हो।

वृक्षों का गिरना और उनकी सफाई:
कुछ क्षेत्रों में आंधी-तुफान के कारण वृक्ष भी गिर गए थे, जिन्हें हटाने का कार्य भी जारी है। निगम द्वारा इस काम को प्राथमिकता दी जा रही है।

आयुक्त का निर्देश:
नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किया है कि निगम को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। किसी भी स्थिति में जल भराव या पेड़ गिरने जैसी घटनाओं के लिए निगम का अमला तुरंत सक्रिय हो। इस संदर्भ में निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों और नालियों की सफाई के लिए जे.सी.बी. और चैन माउटिंग से पुनः कार्य किया जाएगा ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता:
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  • जोन क्रं. 01 (नेहरू नगर) में जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना

  • जोन क्रं. 02 (वैशाली नगर) में जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा

  • जोन क्रं. 03 (मदर टेरेसा नगर) में जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे

  • जोन क्रं. 04 (शिवाजी नगर, खुर्सीपार) में जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी

  • जोन क्रं. 05 में वरिष्ठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारी व्ही के सेमुवल

यह सभी अधिकारी अपनी टीमों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहेंगे। जैसे ही किसी भी वार्ड या जनप्रतिनिधियों से जल भराव या पेड़ गिरने की जानकारी मिलेगी, टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow