
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) ।
दुर्ग ग्रामीण में हो रहे मुरूम के अवैध उत्खनन के खिलाफ आज युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख के नेतृत्व में 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ठेकेदार मेलहोत्रा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड (एम.बी.पी.एल.) पर बिना लीज और रॉयल्टी के खनन का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।


भारत माला परियोजना में अवैध खनन का आरोप
ज्ञापन में यह उल्लेख किया गया कि भारत माला परियोजना के तहत बन रही सिक्स लेन सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार कंपनी द्वारा कोलिहापुरी, हनोदा, और चंदखुरी क्षेत्रों में तालाब और नालों से अवैध मुरूम खनन कर जानलेवा खाइयां बनाई गई हैं। आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता और ठेकेदार की मनमानी के कारण यह गतिविधि जारी है।
अवैध खनन से किसानों और शासकीय भूमि को नुकसान
ग्राम अंडा और आसपास के क्षेत्रों में किसानों के खेतों और शासकीय भूमि से मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। विरोधकर्ताओं का कहना है कि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और क्षेत्र की संपदा को भारी नुकसान हो रहा है।
प्रशासन पर आरोप और सांकेतिक शव यात्रा की चेतावनी
ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत देशमुख ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने इस अवैध खनन पर तत्काल रोक नहीं लगाई और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विधायक ललित के खिलाफ सांकेतिक शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 500 से 1000 लोगों के साथ दुर्ग जिला मुख्यालय पर उनका पुतला दहन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख युवा कार्यकर्ता
इस विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव दीपांकर साहू, कय्यूम खान, सूरज पारधी, तुषार वर्मा, अनिल देशमुख, सागर पारधी, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष वर्मा, पंकज सिंह, हेमंत साहू, राहुल साहू, रोहन ताम्रकार, यश सोनी, हर्ष साहू, राहुल कुमार, उपेन्द्र, राहुल यादव, अमन कुमार, कैलाश, चमन साहू, ईशु साहू, डेविड, डैमेण्ड देशलहरे, राहुल देशमुख, राजू साहू, विकाश साहू, और जानेंद्र सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]









