Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साहू समाज की 1009वीं माता कर्मा जयंती: विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • मुख्यमंत्री ने विमोचित किया डाक टिकट

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

तैलिक वंश की अधिष्ठात्री कुल देवी भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने शुभकामनाएं दीं। कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में साहू समाज द्वारा आयोजित महोत्सव सामाजिक समरसता का प्रतीक बना।

विधायक गजेन्द्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि साहू समाज के आराध्य माता कर्मा के जीवन से आत्मबल, परोपकार, समाजिक समरसता, निर्भीकता, समानता, दया, करूणा, भक्ति और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे कभी भी अन्याय के सामने नहीं झुकीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डटकर उसका मुकाबला किया। गजेन्द्र यादव ने कहा, “आप सभी समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखें जिससे समाज और राष्ट्र सशक्त हो। अपने धर्म और समाज के प्रति निष्ठा से कार्य करना चाहिए।”

उन्होंने साहू समाज के योगदान को भी सराहा और कहा कि प्रदेश के विकास में साहू समाज का अहम स्थान है। समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी में माता कर्मा को समर्पित डाक टिकट का भव्य विमोचन किया। इस पर गजेन्द्र यादव ने कहा, “यह डाक टिकट केवल श्रद्धा की प्रतीक नहीं है, बल्कि माता कर्मा के त्याग और समर्पण को अमर करता है। साथ ही यह साहू समाज के गौरवपूर्ण इतिहास और सांस्कृतिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि डाक टिकट के माध्यम से माता कर्मा की स्मृति चिरस्थायी बनेगी और भावी पीढ़ियों के लिए यह एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा। गजेन्द्र यादव ने यह भी कहा, “साहू समाज ने हमेशा भाजपा पर अपार स्नेह दिया है और आज साहू समाज की ऐतिहासिक मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया है।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow