Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांकेर के रामनगर में 11 भटके परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
कांकेर में घर वापसी

कांकेर।

कल, 03 नवंबर 2024 को कांकेर, छत्तीसगढ़ में हिंदू एकता शतचण्डी महायज्ञ के अंतर्गत माँ भुनेश्वरी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में 11 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दिया।

कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। 200 जिलों की जनसंख्या संरचना बदल चुकी है, जहां अब हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लव जिहाद और चंगाई सभा जैसे कुचक्रों को तोड़ने के लिए पूरे सनातन समाज को संगठित होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का यह उपयुक्त समय है, और सभी सनातनी मिलकर संकल्प लें कि जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बना देते, चैन से नहीं बैठेंगे।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने भाषण में कहा कि इतिहास गवाह है कि जहां-जहां हिंदुओं का धर्मांतरण हुआ है, वहां का भूभाग भारत से कट गया है। वे अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव के द्वारा चलाए गए ‘घर वापसी’ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक शरीर में प्राण हैं, वे इस अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे।

ज्ञात हो कि जनवरी 2024 में रायपुर में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री के आशीर्वाद से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 1000 लोगों की घरवापसी कराई थी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में कांकेर के वर्तमान सांसद भोज राज नाग, कांकेर के पूर्व सांसद मोहन मंडावी, क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम, माँ भुनेश्वरी जन कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य, तथा शहर के गणमान्य नागरिक सहित हजारों सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment