Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़: 27 नक्सली ढेर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी मारा गया

नारायणपुर।

 माड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहां हुए एनकाउंटर में 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें 1.5 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली नेता बसवा राजू भी शामिल है। यह मुठभेड़ कल हुई थी और इसके बाद जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शवों को लेकर लौटने में थोड़ी मुश्किलें महसूस कीं, क्योंकि खराब मौसम के कारण शवों को लाना थोड़ा कठिन था। लेकिन आज शवों को ज़िला मुख्यालय भेजा जा चुका है।

बुधवार सुबह का ऑपरेशन
अबूझमाड़ के बोटेर गांव में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां नक्सलियों का पोलित ब्यूरो सदस्य और महासचिव बसवा राजू मौजूद है, जिसके बाद सुरक्षाबलों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जैसे ही जवान बोटेर गांव पहुंचे, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर हो गए, जिनमें बसवा राजू भी शामिल था। ऑपरेशन के दौरान एक DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवान भी शहीद हो गया।

सुरक्षा बलों की मिली बड़ी सफलता
दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों की सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ-साथ उनकी हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इस सफलता को प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी बताया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow